फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी साहिल कुरैशी गिरफ्तार
-बदमाश साहिल 12 अपराधिक मामलों में था वांछित
फतेहपुर, 20 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। थाना थरियांव क्षेत्र के थरियांव से जयसिंहपुर जाने वाले मार्ग के पास पुलिस मुठभेड़ में 12 मुकदमों में वांछित चल रहा शातिर बदमाश साहिल कुरैशी पुत्र शरीफ निवासी ग्राम जमरावां, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थरियांव थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा जामा तलाशी के दौरान 1,000 रुपये नगद बरामद किए गये हैं। उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त साहिल कुरैशी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध जनपद फतेहपुर के विभिन्न थानों में अब तक बारह अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटाई रही है।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

