home page

फतेहपुर में माइक्रो क्रेडिट कंपनी के एरिया मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 | 
फतेहपुर में माइक्रो क्रेडिट कंपनी के एरिया मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


फतेहपुर, 10 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह माइक्रो क्रेडिट कंपनी के एरिया मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कस्बे में लेकर जांच शुरू की है।

असोथर थाना व कस्बा के वार्ड नंबर 14 प्रताप नगर निवासी शिवभवन निषाद के मकान में माइक्रो क्रेडिट कंपनी का कार्यालय स्थित है। रमेश कुमार(47) वहीं रहते थे। आज सुबह वह अपने कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। मृतक रमेश कुमार गुप्ता (47) पुत्र स्वर्गीय भगवानदीन वाराणसी जनपद के खुलसा, लोहता के निवासी थे। वह कैशपार माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

सहकर्मी नीरज मिश्रा ने बताया कि रमेश पिछले दो-तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थे और स्थानीय स्तर पर ही इलाज करा रहे थे। रविवार को फील्ड से लौटने के बाद भोजन करके सो गये आज सुबह उन्हें मृत पाया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी बच्चों के साथ वाराणसी स्थित अपने घर पर रहती हैं। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार