home page

शराब ठेके के सामने अधेड़ की गोली मारकर हत्या

 | 
शराब ठेके के सामने अधेड़ की गोली मारकर हत्या


फतेहपुर, 30 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार देर रात शराब ठेके के सामने विवाद के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर एक अधेड़ को घायल कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में घायल की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल किया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वही एक हत्यारे के पिता(शराब ठेके के सेल्समैन) को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी मनीष दुबे(52) का पुत्र शराब के ठेके के सामने से निकल रहा था। उसी दौरान सेल्समैन गोबर्धन निषाद के दो पुत्र अमन सिंह व मनु सिंह से मनीष दुबे के पुत्र का विवाद होने लगा, उसने अपने पिता मनीष दुबे को बुला लिया। विवाद बढ़ता गया और अमन सिंह व मनु सिंह ने मनीष दुबे पर लाईसेंसी रिवाल्वर से फायर कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये। गंभीर रूप से घायल मनीष दुबे को परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उस्की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, मुख्य आरोपी अमन सिंह व मनु सिंह की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार