इनामियां वांछित 62 अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस ने जारी की फोटो
| Oct 6, 2026, 19:00 IST
फतेहपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने जिले में वांछित एवं इनामियां चल रहे 62 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनकी फोटो सोशल मीडिया में जारी किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी इनामियां 62 अभियुक्तों के संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सही एवं उपयोगी सूचना देने वाले को घोषित इनाम की धनराशि प्रदान की जाएगी तथा सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

