फतेहपुर : अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,58 कुंतल पटाखा के साथ एक गिरफ्तार
फतेहपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हथगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को पटाखा के अवैध भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 कुंतल पटाखा बरामद किया है। अवैध भंडारण मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए एक आराेपित को गिरफ्तार किया गया है।
हथगांव थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत 56 लाख रुपये कीमत के 58 कुंतल अवैध पटाखा जब्त किया है। इस मामले में थाना सुल्तानपुर घोष निवासी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि नायब तहसीलदार खागा व हथगांव पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 58 कुंतल अवैध पटाखे जब्त किया है। गिरफ्तार आराेपित राहुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आराेपित के पास एक कुंतल पटाखा भंडारण का वैध लाइसेंस था।---------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

