अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
फतेहपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हथगाम थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन अन्य आराेपिताें काे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
थानाध्यक्ष अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने महरूपुर ग्राम निवासी अंकेश यादव (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक मामले में वांछित चल रहा था। विगत 18 अक्टूबर को हथगाम थाना पुलिस ने तीन आरोपिताें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19.030 किलोग्राम अवैध गांजा, एक महिन्द्रा कार बरामद किया था। इस मामले में थाना हथगाम में मुकदमा दर्ज किया गया था। चार अन्य आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

