home page

नाला में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

 | 
नाला में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका


फतेहपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार शाम एक अज्ञात युवक का शव नाला से पुलिस ने बरामद किया है। लोगों ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीरनपुर इलाके में दोपहर बाद लोगों ने नाले में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सोशल मीडिया के जरिए भी मृतक की तस्वीर जारी कर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या के पहुलुओं की भी जांच की जायेगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार