महिला से 75 हजार रुपये की ठगी, आरोपित की जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम
फतेहपुर, 13 अगस्त (हि.स.) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को जमीन दिखाकर महिला से 75 हजार रुपये की ठगी के आरोपित की पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा किया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना खखरेरू पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बिनोद कुमार त्रिपाठी नाम के एक व्यक्ति ने खुद को वकील बताकर उनसे संपर्क किया। आरोपित ने खागा क्षेत्र में नई मालगाड़ी रेलवे लाइन के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट जमीन दिखाकर सस्ते में बेचने का प्रलोभन दिया। आरोपित ने मुझसे 75,000 रुपये नकद ले लिये। रकम लेते ही वह मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अभियुक्त की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने घोषणा करते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि आरोपी की पहचान कराने या गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। जब एसपी से मीडिया ने सवाल किया कि कितना इनाम मिलेगा ताे उन्हाेंने इस पर काेई प्रतिक्रिया नहीं दी।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

