home page

चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार

 | 
चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार


फतेहपुर, 21 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को पुलिस ने चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए शातिर चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।

कल्यानपुर थाना पुलिस ने शफीक, माशूक शाह, राशिद उर्फ रमजान व सालिब को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथौड़ा, बर्मा, प्लास, पेचकस, चाकू और आरी समेत चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी मिले। बरामद सामान में एलईडी टीवी, दो बैटरी, दो इनवर्टर, करीब आठ किलो कॉपर तार, माइक, वायरलेस सेट, डीजे यूनिट के ढक्कन, मोबाइल फोन और 3,950 रुपये नकद शामिल हैं। एक स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पूछताछ में गिरफ्तार चोरों ने पुलिस को बताया कि वे अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से चोरी करते थे। सुनसान मकानों और दुकानों को निशाना बनाकर ताले तोड़ने के बाद चोरी का सामान चोरी कर बेच देते थे।

थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार चोर चोरी का सामान कानपुर नगर के जुहानपुर स्थित एक कबाड़ की दुकान पर औने-पौने दाम में बेचते थे। चोरी का सामान मौहार माइनर कट के पास स्थित एक निष्प्रयोज्य कमरे में भी छिपाकर रखा जाता था। चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई जा रही है। गिरफ्तार चोर शफीक का पूर्व में भी कई मुकदमों में संलिप्तता सामने आई है, जबकि अन्य आरोपितों के खिलाफ भी कल्याणपुर थाने में दर्ज चोरी के दोनों मामलों में मुकदमें दर्ज हैं।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार