home page

फर्रुखाबाद में चौकी इंचार्ज से बदसलूकी करने वाला आराेपित गिरफ्तार

 | 
फर्रुखाबाद में चौकी इंचार्ज से बदसलूकी करने वाला आराेपित गिरफ्तार


फर्रुखाबाद, 03 जुलाई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की शहर कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्ज के साथ बदसलूकी करने वाले वांछित अपराधी मोहल्ला बाग कूंचा निवासी स्वर्गीय डब्बू मिश्रा के पुत्र देव मिश्र को 315 बोर तमंचा व 2 कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया।

मालूम हो कि पल्ला जटवारा निवासी उत्कर्ष मिश्रा उर्फ भूरा पुत्र स्वर्गीय ललित मिश्रा ने 21 जून को जानलेवा हमला करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हमलावरों ने भूरा के साथ गाली गलौज किया था। जिसका विरोध करने पर एक राय होकर जान से मारने की नियत से फायर कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसी दौरान रेलवे रोड चौकी इंचार्ज कल्पेश चौधरी ने प्रयास करके एक हमलावर को पकड़ लिया था । आरोपित चौकी इंचार्ज से जबरन हमलावर को जबरन छुड़ा ले गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar