अज्ञात लोगों ने झोपड़ी में लेटी युवती के मुंह में लगाया टेप और आग लगाई
फर्रुखाबाद, 24 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिजपुरा निवासी महेंद्र कुमार की 21 वर्षीय पुत्री नीलम अपने गांव में ही खेत पर झोपड़ी में थी। तभी अज्ञात युवकों ने युवती के मुंह पर टेप लगाकर झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे युवती लगभग 90 फीसदी जल गई। जानकारी मिलने पर युवती के भाई अनीश कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंच कर 108 एम्बुलेंस के द्वारा सरकारी अस्पताल कायमगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार देने के बाद युवती काे जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंचे कोतवाली इंचार्ज मदन मोहन चतुर्वेदी और कस्बा चौकी इंचार्ज सोनवीर सिंह ने घटना की जानकारी ली। युवती ने बताया कि हमलावरों को पहचान नहीं सकी है। कोतवाल मदनमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

