home page

प्रिंटिंग प्रेस में ‘फर्जी आधार’ का खेल, चार युवक हिरासत में

 | 
प्रिंटिंग प्रेस में ‘फर्जी आधार’ का खेल, चार युवक हिरासत में


मीरजापुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। ड्रमंडगंज बाजार में गुरुवार शाम एक प्रिंटिंग प्रेस में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने के खेल का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार युवकों को पकड़कर थाने ले गई, जबकि मुख्य आरोपित मौके से फरार हो गया।

मामला तब उजागर हुआ जब फिनटेक कन्सल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के जिला समन्वयक अमित मिश्रा ने जांच के दौरान खुद 300 रुपये देकर आधार में मोबाइल नंबर बदलवाया। इसके बाद उन्होंने फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर पुलिस को सूचना दी।

तहरीर के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रेस में छापेमारी कर वहां काम कर रहे चार युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि प्रिंटिंग प्रेस में बिना वैध प्रक्रिया के फर्जी आईडी के जरिए आधार कार्ड में बदलाव किया जा रहा था।

थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फरार मुख्य आरोपित की तलाश में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा