home page

पुलिस मुठभेड़ में दो नकबजन गिरफ्तार, तीन लाख नकद व असलहा बरामद

 | 
पुलिस मुठभेड़ में दो नकबजन गिरफ्तार, तीन लाख नकद व असलहा बरामद


बरेली, 26 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शाही थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लाख रुपये से अधिक नकद, अवैध तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मुठभेड़ में एक आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

थाना शाही क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला आजमनगर में बीती पांच-छह फरवरी की रात को चांद बाबू के घर ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और 28 हजार रुपये नकद ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

थाना शाही के प्रभारी राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि पुलिस टीम के साथ बीती रात बुधवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपित इमरान अपने साथी तौफीक के साथ चोरी के जेवर बेचकर मिले रुपये लेकर दिल्ली भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बीएसएनएल चौराहे के पास घेराबंदी की। इस बीच बैंक सवार दो युवकों को आता देख पुलिस के रुकने के इशारा किया लेकिन दोनों भागने लगे। पीछा करने पर शाही-मिर्जापुर रोड स्थित श्मशान के पास उनकी बाइक फिसल गई और दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इसमें इमरान के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके साथ इमरान निवासी आजमनगर समेत दबोच लिया गया। आरोपित इमरान पर पहले से 13 और तौफीक पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। बरामद नकदी चोरी के जेवर बेचकर प्राप्त की गई है। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देश दीपक गंगवार