home page

यूपी के काैशांबी में पुलिस की गोली लगते ही रो पड़ा बदमाश

 | 
यूपी के काैशांबी में पुलिस की गोली लगते ही रो पड़ा बदमाश


कौशांबी, 08 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी में कोखराज थाना पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार की भोर मुठभेड़ हुई। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक शहजादपुर दुर्गा भाभी सेतु के निकट घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश रितेश के पैर में गोली लगी। घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाज़ा के समीप एक सराफा कारोबारी से बदमाशों ने एक सप्ताह पूर्व हेलमेट मार कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में पुलिस टीम काम कर रही थी। गुरुवार की भोर शहजादपुर दुर्गाभाभी सेतु के निकट वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई ने पुलिस टीम ने भी फायर किया। बदमाश रितेश के पैर मे गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया। मौके पर तलाशी के दौरान दो अन्य बदमाश सूरज और सुनील भी हिरासत मे लिए गए।

पूछ ताछ में बदमाशों ने खुद को फ़तेहपुर जनपद के खखरेरू का निवासी बताया। तीनों बदमाश ने सराफा कारोबारी से लूट की घटना को कारित करना कबूल किया है। वारदात मे लूटा गया आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार