home page

मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 | 
मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


श्रावस्ती, 07 जून (हि.स.)। जिले की कोतवाली पुलिस और थाना सोनवा की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार देररात को मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। सामूहिक बलात्कार,षड्यंत्र, एससीएसटी एक्ट सहित अवैध हथियार के मामलों में वांछित था।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित की पहचान कोतवाली भिनगा के लौकीपुरवा का रहने वाला ननके के रूप में हुई है। शनिवार को भाखला पुल के पास संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान आरोपित ननके बाइक से ग्राम पंचायत नेवरिया की तरफ से लक्ष्मण नगर गिलौला मार्ग की तरफ आ रहा था। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस,एक मोबाइल और 1200 रुपये नगद बरामद किया। पुलिस ने

बदमाश को घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी सोनवा भेजा,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। --------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA