home page

औरैया में 20 लाख के मादक पदार्थों के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 
औरैया में 20 लाख के मादक पदार्थों के साथ तस्कर गिरफ्तार


औरैया, 16 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली औरैया पुलिस ने शुक्रवार को फफूंद रोड पर नहर पुल के आगे से मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि आरोपित पकडे़ गए तस्कर की पहचान गायत्री नगर निवासी पुनीत प्रताप सिंह उर्फ प्रगत (28) के रूप में हुई। तलाशी के दाैरान उसके पास से 44.55 ग्राम कोकीन, 4.32 ग्राम एमडीएमए/एक्स्टसी टैबलेट और 2.92 ग्राम मेथामफेटामाइन पाउडर शामिल है। इसके अलावा 600 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला है।

उन्हाेंने बताया कि आगामी त्याेहाराें के मद्देनजर पुलिस जालौन चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति फफूंद रोड पर नहर पुल के आगे मादक पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह गाजियाबाद से मादक पदार्थ लाकर नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसे अलग-अलग व्यक्ति मादक पदार्थ उपलब्ध कराते थे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपित का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार