home page

प्रयागराज में नशा तस्कर गिरफ्तार, 106 ग्राम अल्प्राजोलम बरामद

 | 
प्रयागराज में नशा तस्कर गिरफ्तार, 106 ग्राम अल्प्राजोलम बरामद


प्रयागराज, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने सोमवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से उसके कब्जे से 106.15 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नैनी कोतवाली क्षेत्र के डभांव तालाब निवासी बच्चा भारतीया उर्फ करन कुमार भारतीया पुत्र हरिलाल भारतीया है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरटीओ मोड़ छिवकी स्टेशन के पास थाना नैनी क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पूछताछ में किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में रफ्तार आरोपित ने बताया कि वह अल्प्राजोलम की अवैध बिक्री करता था और आने-जाने वाले तथा जानने वाले लोगों को नशीली दवा बेचता था। वह अलग-अलग स्थानों पर जाकर दवाओं की बिक्री करता था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले भी इसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है।

डीसीपी यमुनानगर का बयान

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसओजी और थाना नैनी की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध अल्प्राजोलम बरामद की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल