home page

भूमि विवाद में फरीदाबाद के युवक की हुई फर्रुखाबाद में हत्या : डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र

 | 
भूमि विवाद में फरीदाबाद के युवक की हुई फर्रुखाबाद में हत्या : डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र


फर्रुखाबाद,27 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में कादरी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाणा के फरीदाबाद जिले के युवक की आपसी भूमि रंजिश में हत्या कर दी गई थी। इस घटना के पीछे भूमि विवाद की बात सामने आई है। यह जानकारी साेमवार काे कानपुर परिक्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) जमुना प्रसाद ने हत्याकांड की जांच के लिए घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पत्रकाराें काे दी।

डीआईजी ने आगे बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पत्नी व परिजन पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद हैं। जिनसे पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आए हैं। उनके आधार पर हत्यारोपिताें की गिरफ्तारी को पुलिस टीम फरीदाबाद रवाना हो गई है। उन्हाेंने कहा की जल्द ही हत्यारोपिताें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीआईजी ने हत्या की घटना सुपारी देकर शूटराें या भाड़े के बदमाशाें से कराए जाने की संभावना जताई। उन्हाेंने कहा

कि घटना के संबंध में फरीदाबाद पुलिस से संपर्क किया गया है और जानकारी जुटाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के जनपद फरीदाबाद थाना चंदावली क्षेत्र के दयालपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अरुण सिंह(32) की उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में पांचाल घाट पर रविवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी पत्नी राखी और 2 वर्षीय बेटे जयंत के साथ 24 जुलाई को कार से तीर्थ यात्रा पर निकले थे और बनारस में काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद वापस फरीदाबाद लाैट रहे थे। फर्रुखाबाद होते हुए आगरा की ओर से जाते समय रविवार देर रात अरुण सिंह जब कादरी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत पांचाल घाट पुलिस चौकी के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पंकज चौहान के किराना स्टोर पर रुका और कोल्ड ड्रिंक और बच्चे के लिए चॉकलेट लेने के लिए कार से उतरे तभी पीछे से सफेद कार में सवार दो हमलावराें ने वहां पहुंचकर उनकी सिर में गाेलियां मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मसेनी चौराहे की ओर तेजी से फरार हो गए। इस घटना की जांच के लिए आज डीआईजी जमुना प्रसाद ने एसपी आरती सिंह, एएसपी ग्रीशचन्द्र से गहन पूछताछ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar