देवरिया पुलिस ने दो पशु चोर किए गिरफ्तार
| Jul 21, 2026, 19:00 IST
देवरिया, 21 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के थाना बरियारपुर पुलिस ने पशु चोरी की घटना दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की वारदात में प्रयुक्त एक टाटा मैजिक पिकअप वाहन तथा चोरी किया गया एक पशु भी बरामद किया ।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना बरियारपुर पुलिस संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बाराडीह पुलिया के पास से समीर (20) पुत्र गुल मोहम्मद निवासी बाराडीह, थाना बरियारपुर को गिरफ्तार किया गया।
--------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

