home page

पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

 | 
पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार


देवरिया, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बरहज पुलिस ने साेमवार काे हत्या के एक चर्चित मामले में नामजद दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खुदिया मिश्र मुख्य मार्ग से अभियुक्त राजकुमार (37 वर्ष) व बाबूलाल (33 वर्ष) निवासीगण ग्राम करौदी थाना बरहज को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना बरहज मे केस दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि घटना पिछले माह 17 अप्रैल की है, जब ग्राम करौंदी में पट्टीदारी विवाद के चलते मकान निर्माण को लेकर जयराम और राजकुमार पक्ष में झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान राजकुमार और उसके परिजनों ने जयराम के पिता मवाजा पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज देवरिया में उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में 18 अप्रैल को मृतक के पुत्र जयराम की तहरीर पर थाना बरहज में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले में पहले ही चार शिवकुमार, शेषनाथ, राजेश यादव और विनीत यादव—को 19 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी व अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। पुलिस द्वारा दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में साक्ष्य संकलन के आधार पर आगे की जांच जारी है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक