home page

देवरिया : जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 | 
देवरिया : जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज


देवरिया, 26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के भरे चौराहा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना 25 अक्टूबर की सुबह की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। वादी बाबूराम की लिखित तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने साेमवार काे बताया कि भटनी थाना क्षेत्र के भरे चौराहा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। इसके बाद पुलिस शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बाबूराम की लिखित सूचना पर गांव के सतीश पुत्र वीरन, अभय पुत्र सविदानंद और धीरज पुत्र सविदानंद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

घटना में घायल लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। डॉक्टरों ने सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई है। पुलिस ने बताया कि गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना रोकने के लिए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो से संबंधित प्रकरण में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक