खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका
फतेहपुर, 12 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की काेतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही है।
खागा कोतवाल संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस्कूरी गांव स्थित प्रधान ढाबा के आगे ओवरब्रिज लिंक रोड पर एक अज्ञात महिला की शव बरामद हुआ है। महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। रंग गेंहुआ से सांवला और कद मध्यम है। शरीर पर मरून रंग का सफेद कढ़ाई वाला कुर्ता हैं। हाथों में हरे रंग की कांच की चूड़ियां और कानों में पीली धातु के टॉप्स हैं।
काेतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत कोतवाली खागा या सीओ ऑफिस से दें।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

