बिजनाैर में अलग-अलग जगह पर मिले दंपति के शव, परिजनाें ने जताई हत्या की आशंका
- महिला की अर्धनग्न लाश देकर परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
बिजनौर, 15 सितम्बर (हि.स.)। बिजनौर जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर जलालपुर काजी गांव के बाहर जंगल में मंगलवार को दंपति के शव अलग-अलग स्थानों पर मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी अवनीत मान ने बताया कि जलालपुर काजी गांव निवासी देशराज उर्फ छोटे (40) और उसकी पत्नी सुषमा (37) के रुप में हुई है। परिवार से घटना के बारे में पता चला है कि देशराज लकड़ी काटने का काम करता था। सोमवार सुबह लकड़ी काटने के लिए घर से निकले दंपती देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार को परिवार के साथ पुलिस ने जंगल में दोबारा तलाश शुरू की। देशराज का शव पेड़ से बाइक की क्लच वायर के सहारे फांसी पर लटका मिला तो वहीं पत्नी सुषमा की लाश एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे मिले। शरीर पर आधे कपड़े और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। दंपति के शव मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। देशराज की बहन मोनी ने दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उसका कहना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं हो सकता। उसने सुषमा के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। मृतक की बेटी कशिश ने बताया कि उसकी मां और पिता सोमवार सुबह घर से लकड़ी काटने के लिए निकले थे। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट का इंतजार है। परिवार की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

