मिस्त्री का शव हाइवे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस
हमीरपुर, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के हाइवे पर रविवार काे जाल बिछाने वाले एक मिस्त्री का शव मिला है।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर घटना की जानकारी परिवार काे दी।
कुरारा कस्बे के वार्ड एक कालीमाई मंदिर के पास रहने वाला रामजीवन उर्फ शेखर (28) मकानों में सरिया का जाल बांधने का काम करता था। पत्नी अलका और दो बेटियां, एक बेटी है। परिजनों ने बताया कि आज वह काम के लिए घर से कुसौलीपुरवा गांव के लिए निकले थे। कुछ देर बाद पुलिस से सूचना मिली कि रामजीवन हाइवे के पास पड़े मिले हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और बेटे का शव देखकर रोना—पीटना शुरू कर दिया। रिश्तेदारों ने परिवार को शांत कराया। इधर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी प्रिंश दीक्षित ने रविवार को बताया कि प्रथम दृश्यता यह घटना सड़क हादसा प्रतीत हो रही है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी। -------------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

