युवक का शव पेड़ से लटका मिला
| Apr 8, 2026, 18:20 IST
प्रयागराज, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को इंदलपुर गांव के बाहर चिलबिल के पेड़ से फंदे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला । सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त यमुना नगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि नैनी कोतवाली क्षेत्र के इंदलपुर गांव निवासी सुदर्शन उर्फ नन्दू (32) का शव बुधवार को घर से कुछ दूर पर स्थित एक चिलबिल के पेड़ से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

