home page

पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

 | 
पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


कानपुर, 05 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को एक युवक का शव गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी तत्काल बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए साक्ष्य एकत्रित किए।

घटना चैनापुर गांव की है जहां कच्चे रास्ते पर एक युवक का शव आम के पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। उसके गले मे रस्सी बंधी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब आस पास के लोगों से जनकारी जुटाई तो उसकी पहचान चैनापुर गांव निवासी अमन सचान (20) के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करवाएं हैं। साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।

रेउना थाना पुलिस अनुज राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप