home page

कैशबैक का झांसा देकर 34,750 रुपये की ठगी, साइबर टीम ने पीड़ित की लौटाई रकम

 | 
कैशबैक का झांसा देकर 34,750 रुपये की ठगी, साइबर टीम ने पीड़ित की लौटाई रकम


- साइबर सेल ने बैंक से समन्वय कर होल्ड कराई गई धनराशि पीड़ित के खाते में कराई वापस

मीरजापुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद के एक युवक काे फोन-पे पर कैशबैक मिलने का झांसा देकर 34,750 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस मामले में साइबर टीम ने कर्रवाई करते हुए शुक्रवार काे पीड़ित की रकम वापस करा दी। खाते में धनराशि लौटने के बाद पीड़ित ने संतनगर पुलिस का आभार जताया।

साइबर टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद ने बताया कि रामपुर निवासी सुमित राज यादव ने संतनगर थाने की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन-पे के माध्यम से कैशबैक दिलाने का लालच देकर उनके खाते से 34,750 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर भी दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने लेनदेन की जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित बैंक और मर्चेंट से समन्वय किया गया। एचडीएफसी बैंक में ठगी की रकम होल्ड मिली, जिसके बाद प्रक्रिया पूरी कर 34,750 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।

रकम वापस मिलने पर सुमित राज यादव थाने पहुंचे और साइबर टीम को धन्यवाद दिया। पुलिस टीम ने उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही अनजान व्यक्ति के कैशबैक, इनाम या अन्य लालच में आकर बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने के लिए जागरूक किया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा