home page

साइबर ठगी के 40 हजार रुपये पीड़ित को वापस, पुलिस की तत्परता से मिली राहत

 | 
साइबर ठगी के 40 हजार रुपये पीड़ित को वापस, पुलिस की तत्परता से मिली राहत


मीरजापुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। शहर कोतवाली की साइबर सेल टीम ने शुक्रवार काे अंजान लिंक के जरिए हुई साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल किया। साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में ठगी के 40 हजार रुपये वापस कराए है।

उप निरीक्षक दयाशंकर ओझा ने बताया कि नारघाट कोटघाट निवासी आशीष कुमार सोनी ने 29 जून 2024 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात लिंक के माध्यम से उनके खाते से 2.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। ठगी का पता चलते ही उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। खाते में धनराशि वापस आने पर शुक्रवार को पीड़ित ने साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही पुलिस ने उन्हें साइबर जागरूकता के तहत अंजान लिंक से सावधान रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की सलाह दी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा