home page

इंस्टाग्राम लिंक से साइबर ठगी, पुलिस ने 14,100 रुपये कराए वापस

 | 
इंस्टाग्राम लिंक से साइबर ठगी, पुलिस ने 14,100 रुपये कराए वापस


मीरजापुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। इंस्टाग्राम पर अनजान लिंक के जरिए लोन दिलाने का झांसा देकर की गई साइबर ठगी के मामले में कोतवाली देहात साइबर सेल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 14,100 रुपये वापस कराए हैं।

जमुनहिया निवासी विकास यादव ने 19 दिसंबर 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर मिले एक अनजान लिंक के माध्यम से उसे ऑनलाइन लोन देने का लालच दिया गया। इसके बाद प्रोसेसिंग और वेरिफिकेशन शुल्क के नाम पर उससे कुल 29,906 रुपये की ठगी कर ली गई।

शिकायत के आधार पर कोतवाली देहात साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की राशि में से 14,100 रुपये होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।

पैसे वापस मिलने पर गुरूवार को पीड़ित विकास यादव ने थाने पहुंचकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही साइबर सेल टीम ने उसे ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके भी बताए और अन्य लोगों को जागरूक करने की सलाह दी।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अमित मिश्रा, उपनिरीक्षक तेरसू सिंह यादव (साइबर सेल प्रभारी) और महिला आरक्षी प्रियंका सिंह की अहम भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा