साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में वापस कराए 9 हजार एक सौ इक्यासी रुपये
मीरजापुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में एक युवक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर ली गई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई का पीड़ित को नौ हजार 181 रुपये उसके खाते में वापस कराए हैं।
साइबर सेल टीम में शामिल उपनिरीक्षक दयाशंकर ओझा ने बताया कि किशुन प्रसाद गली निवासी रामजी ने 22 मार्च को एनसीआरपी पोर्टल पर 1 लाख एक हजार दो सौ उनचास रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 9 हजार एक सौ इक्यासी रुपये वापस कराए हैं। पुलिस ने बताया कि शेष रकम की वापसी के लिए न्यायालय की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। साइबर सेल टीम ने लोगों को ठगी से बचने के लिए जागरूक भी किया।------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

