home page

सत्य सनातन ट्रस्ट के पंजीकृत बैंक खाते से करोड़ों की साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

 | 
सत्य सनातन ट्रस्ट के पंजीकृत बैंक खाते से करोड़ों की साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार


सोनभद्र, 25 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद की साइबर थाना पुलिस ने समन्वय पोर्टल पर उपलब्ध संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम से संचालित बैंक खाते में लगभग दो करोड़ 37 लाख के संदिग्ध लेनदेन के मामले में जांच के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को बताया की साइबर थाना पुलिस ने समन्वय पोर्टल पर उपलब्ध संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान 16 अक्टूबर को संदिग्ध बैंक टैब पर सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम से एक संदिग्ध बैंक खाता मिला। इसके संबंध में साइबर फ्रॉड से जुड़ी कुल 35 शिकायतें दर्ज पाई गईं।

साइबर टीम ने जांच के दौरान उक्त खाते से लगभग 2 करोड़ 37 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली। जांच के बाद साइबर थाना प्रभारी ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर इसमें संलग्न अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। दुद्धी थाना पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को रेलवे स्टेशन परिसर रोड, दुद्धी से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में चंदौली जनपद निवासी मुख्य अभियुक्त हरिकेश पाण्डेय, अंजनी कुमार और वेदान्त मौर्या शामिल है। इन सभी के खिलाफ मामले में जांच की जा रही है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी