home page

लखनऊ : 18 लाख की ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में साइबर क्राइम ने वापस कराए छह लाख रुपये

 | 
लखनऊ : 18 लाख की ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में साइबर क्राइम ने वापस कराए छह लाख रुपये


— 5.50 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए

लखनऊ, 24 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की साइबर क्राइम टीम ने एक व्यवसायी के अकाउंटेंट को व्हाट्सएप पर उसके पुत्र बनकर मालवेयर युक्त संदेश भेजकर 18 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी। इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम ने बुधवार को ठगी की गई धनराशि में से 06 लाख रुपये वापस कराये गए हैं। इसके साथ ही 5.50 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए हैं।

साइबर क्राइम थाना के प्रभारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि साइबर क्राइम थाना में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें बताया गया कि एक व्यवसायी के अकाउंटेंट को व्हाट्सएप पर उसके पुत्र बनकर मालवेयर युक्त संदेश भेजकर 18 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी। इस प्रकरण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई। संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से समन्वय स्थापित कर ठगी गई 18 लाख रुपये की धनराशि में से छह लाख पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। साथ ही सााथ ही 5.50 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं। पीड़ित ने बुधवार को थाना पहुंचकर पुलिस टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। प्रकरण में शेष धनराशि की बरामदगी, अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी तथा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने कहा कि व्यवसायी के अकाउंटेंट को व्हाट्सएप पर उसके पुत्र बनकर मालवेयर युक्त संदेश भेजकर 18 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई थी। प्रकरण में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि में से 06 लाख रुपये पीड़ित को वापस कराए तथा 5.50 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए हैं।

पुलिस ने की लोगों से सावधान रहने की अपील

— किसी भी अज्ञात लिंक, एपीके फाइल अथवा संदिग्ध एप्लीकेशन को डाउनलोड न करें।

— मोबाइल, इंटरनेट बैंकिंग एवं यूपीआई की गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

— फोन हैक होने अथवा साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक