home page

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

 | 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार


सोनभद्र, 04 सितंबर (हि.स.)। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को बताया की करमा थाना क्षेत्र के करकी ग्राम निवासी जितेन्द्र कुमार मौर्य ने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया की वर्ष 2023 में फेसबुक पर धनराशि निवेश कर दोगुना प्राप्त करने संबंधी विज्ञापन के माध्यम से उनका एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। अभियुक्तों ने विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर हमें बेटवेट एप के माध्यम से धनराशि निवेश करने तथा निवेश की गई धनराशि को दोगुना वापस प्राप्त करने का प्रलोभन दिया गया। फिर हमने इन लोगों के द्वारा बताए गए एप के माध्यम से मई 2023 से जून 2026 तक कई बार में कुल 15,93,000 रुपये की धनराशि निवेश की गई। अब अभियुक्तों ने धनराशि वापस न करा कर धोखाधड़ी की गई। एसपी ने बताया की इस मामले में फौरन साइबर क्राइम थाने पर आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों के बारे में जानकारी एकत्र किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने गुरूवार को मिर्जापुर जिले से दो अभियुक्त जयप्रकाश और रोहित उर्फ बम्बू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी