home page

सस्ता डीजल दिलाने का झांसा देकर 50 हजार ठगे, साइबर सेल ने लौटाई पूरी रकम

 | 
सस्ता डीजल दिलाने का झांसा देकर 50 हजार ठगे, साइबर सेल ने लौटाई पूरी रकम


मीरजापुर, 18 सितंबर (हि.स.)। सस्ते दाम पर डीजल दिलाने का झांसा देकर पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी विजय कुमार दुबे से साइबर ठग ने 50 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पड़री साइबर सेल की कार्रवाई के बाद पूरी रकम उसके खाते में वापस आ गई।

विजय कुमार दुबे ने 12 जुलाई को पड़री साइबर सेल में शिकायत देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सस्ती दर पर डीजल उपलब्ध कराने के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कर जांच शुरू की।

साइबर सेल ने ठगी की पूरी 50 हजार रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर शुक्रवार को विजय कुमार दुबे ने पुलिस का आभार जताया। साइबर सेल टीम ने उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। कार्रवाई में पड़री थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक रामनगीना यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

---------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा