home page

साइबर सेल की पहल: ठगी के 14,817 रुपये पीड़ित के खाते में वापस

 | 
साइबर सेल की पहल: ठगी के 14,817 रुपये पीड़ित के खाते में वापस


मीरजापुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को राहत देते हुए थाना कछवां की साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को 14,817 रुपये की रकम दोबारा उसके खाते में मिल गई।

मझवां निवासी सतेन्द्र कुमार सिंह ने 5 जनवरी को थाना कछवां की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने बिग बास्केट के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर उनके खाते से 14,817 की ठगी कर ली। सूचना के आधार पर साइबर सेल ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकिंग चैनलों से समन्वय स्थापित किया। जांच के दौरान पूरी धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

गुरुवार को थाना पहुंचकर सतेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम का आभार जताया। इस दौरान उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी भी दी गई और अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान व आरक्षी संजीत कुमार मौर्य शामिल रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा