home page

फर्रुखाबाद : हत्या कर खेत की मेड़ में फेंका अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

 | 
फर्रुखाबाद : हत्या कर खेत की मेड़ में फेंका अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस


फर्रुखाबाद,28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में कमालगंज थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ग्रामीण की हत्या कर शव खेत की मेड़ में फेंकने का मामला मंगलवार को सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।

थाना कमालगंज के ग्राम सबासी गंगापार निवासी पप्पू यादव (45) पुत्र विक्रम सिंह यादव का शव ग्राम बसैकापुर जाने वाले रास्ते पर हरिशंकर के खेत की मेड़ पर पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक पप्पू की आंख के पास घाव देखा गया। शरीर पर अन्य कोई जहिरा चोट नहीं थी। अनुमान लगाया गया की गला घोंटकर पप्पू की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। बताया जा रहा है कि मृतक पप्पू ने पड़ोसी गांव धीरपुर में रहने के लिए कमलेश शर्मा के मकान के निकट जगह खरीदी थी। मृतक पप्पू रोज की तरह खरीदी गई जगह पर चारपाई डालकर बीती रात सोने गया था। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाने के दरोगा हाकिम सिंह एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हत्या किए जाने के कारण का पता नहीं चला सका है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच करते हुए का कि जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar