home page

कानपुर में 16 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
कानपुर में 16 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार


कानपुर, 04 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में रेलबाजार पुलिस ने बंदरिया बाग पुल के पास चेकिंग के दौरान 16.100 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग से गांजे के 16 पैकेट बरामद हुए।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलबाजार पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बैग लेकर आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो बैगों से 16 पैकेट गांजा बरामद हुआ। इसका कुल वजन 16.100 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपित ने गांजा झारखंड से लाने की जानकारी दी।पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम गौतम राय निवासी ग्राम सिकन्दरा, थाना बाढ़, जनपद पटना, बिहार के रूप में हुई। वह गांजा लेकर शहर आया था। उसके नेटवर्क और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में लेकर शातिर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप