home page

श्रावस्ती में ससुर ने गर्भवती बहू को मौत के घाट उतारा, आरोपित हिरासत में

 | 
श्रावस्ती में ससुर ने गर्भवती बहू को मौत के घाट उतारा, आरोपित हिरासत में


-मायके जाने की जिद को लेकर हुआ विवाद, आठ माह की गर्भवती थी महिला

श्रावस्ती, 28 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सिरसिया थाना क्षेत्र स्थित बनकटवा कला गांव में बुधवार को टीककरण के लिए मायके जाने की जिद कर रही गर्भवती महिला की उसके ससुर ने पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

बनकटवा कला गांव निवासी सलमान की पत्नी सबीना (25) आठ माह की गर्भवती थी। वह टीका लगवाने के लिए मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर उसका झगड़ा शुरू हो गया और आक्रोश में आकर ससुर मिराम अली ने लकड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सबीना की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी चंद्रकेश सिंह व सीओ आलोक सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। सूचना पर सिरसिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

एएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि ससुर ने ही अपनी बहू की पीटकर हत्या इसलिए की है कि वह टीका लगवाने के लिए मायके जाना चाहती थी। जबकि ससुराल वाले उसे यहीं गांव में टीका लगवाने के लिए कह रहे थे। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और ससुर ने बहू की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक