home page

गाजियाबाद में अज्ञात महिला की हत्या कर शव को फेंका

 | 
गाजियाबाद में अज्ञात महिला की हत्या कर शव को फेंका


गाजियाबाद, 23 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव के जंगल में एक 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला है। खेत में शव घसीटने के निशान मिले हैं। महिला के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। कुछ लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि हत्या कहीं और करके शव को काजीपुरा के जंगल में फेंका गया है। उधर शव की हालत देखकर दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी