home page

संदिग्ध परिस्थितियों महिला की मौत, ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

 | 

हमीरपुर, 27 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के ददरी गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों के एक महिला की मौत हो गई है। महिला के भाई ने ससुरालियों पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को मृतक महिला का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कराया।

कोतवाली क्षेत्र के दादरी गांव की निवासी जय देवी (34) पत्नी स्व. ओमप्रकाश की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। जय देवी की मौत की जानकारी लगते ही परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक महिला जय देवी के भाई जीतेंद्र ने सास, ससुर और तीन नन्दों पर बहन जयदेवी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

जरिया थानाक्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव के निवासी जीतेन्द्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी बहन जयदेवी ने उसे फोन करके उसके साथ बेरहमी से मारपीट होने की जानकारी देते हुए उसे बुलाया था। जब वह बहन की ससुराल ग्राम ददरी पहुंचा तो वहीं पर उसे पता चला कि उसकी बहन की मौत हो गई है। बताया कि उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा