home page

विवाहिता का शव गेहूं के खेत मिला, पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी

 | 
विवाहिता का शव गेहूं के खेत मिला, पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी


विवाहिता का शव गेहूं के खेत मिला, पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी


अमेठी, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह गेहूं के खेत में एक विवाहिता का खून से सना हुआ शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के डूंगरपुर गांव निवासी रेखा (26) होली के अवसर पर अपने मायके आई हुई थी। सोमवार सुबह उसका शव गांव से लगभग 150 मीटर दूर एक गेहूं के खेत में पड़ा मिला। सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की ओर शौच के लिए गए थे। उनकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। शव खून से लथपथ महिला के शव काे देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी