home page

पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपित पति हिरासत

 | 
पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपित पति हिरासत


मीरजापुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में रविवार काे परिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आराेपित पति काे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रितेश सिंह ने बताया कि कोतवाली कटरा क्षेत्र के ग्राम रेवना निवासी कपूर चन्द्र का पत्नी चन्दा देवी (48) से विवाद हाे गया। मामला इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली कटरा व कोतवाली देहात पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया।पुलिस आराेपित काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एएसपी नगर ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मृतक चंदा के भाई ने बहन की हत्या का आराेप बहनाेई पर लगाते हुए पुलिस काे तहरीर दी है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा