घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
मथुरा, 08 सितम्बर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित जमुना पार कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, कॉलोनी निवासी पूजा देवी (35) का पति जगदेव से पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार तड़के दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर जगदेव ने कथित तौर पर पूजा देवी का दुपट्टे से गला दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार घटना की जानकारी परिजनों और आसपास के लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस घटना को लेकर आस पास के छेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म बना हुआ है। वही परिजन भी इस घटना से से खुद को उबार नही पा रहे है। सूचना मिलते ही थाना यमुनापार पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों को मामले में शीघ्र अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

