आपसी विवाद में पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या
लखनऊ, 27 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर बुधवार हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आरोपित को हिरासत में ले लिया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने बताया कि खलरवा लेन ऐशबाग निवासी चांदनी (26) मोहम्मद शाहिद से हुई थी। परिजनों का कहना है कि आपसी विवाद के चलते चांदनी करीब तीन माह से अपने मायके तकिया चांद अलीशा रामनगर में रह रही थी। बुधवार को मोहम्मद शाहिद ने मिलने के लिए चांदनी को फोन करके बुलाया। दोपहर में वह उससे मिलने पहुंची, जहां शाहिद ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आपसी विवाद में युवक ने अपनी पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

