home page

पत्नी की हत्या में फरार आराेपित पति गिरफ्तार

 | 
पत्नी की हत्या में फरार आराेपित पति गिरफ्तार


लखनऊ, 30 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में परिवारिक तनाव में अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने शनिवार काे बताया कि रूचिखंड निवासी जगरानी ने 26 मई को थाना पर लिखित तहरीर दी कि उनकी पुत्री की उसके पति सतीश ने पारिवारिक तनाव के चलते हत्या कर दी। वारदात के बाद कही भाग गया है। घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक विवेचनात्मक एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अभियुक्त की संलिप्तता प्रकाश में आई। इसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी और शुक्रवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से अपराधी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक