home page

पत्नी की हत्या में फरार आरोपित पति गिरफ्तार

 | 

लखनऊ, 28 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में बुधवार को पत्नी की गला रेतकर हत्या के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने बताया कि खलरवा लेन ऐशबाग निवासी चांदनी (26) बुधवार को ईदगाह के गेट नंबर 12 के सामने घायलवस्था में केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाले गये तो पता चला कि मोहम्मद शाहिद ने अपनी पत्नी चांदनी की हत्या की है। सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी और आए दिन घर की कलह से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। चांदनी मायके में थी। बुधवार को मोहम्मद शाहिद ने मिलने के लिए चांदनी को फोन करके बुलाया था। दोपहर में वह उससे मिलने पहुंची, जहां शाहिद ने चाकू से गला रेतकर चांदनी की हत्या कर फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आज आरोपित शाहिद को धर दबोचा। उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक