लखनऊ में युवक ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, हिरासत में आराेपित
| May 26, 2026, 18:03 IST
लखनऊ, 26 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि बंगला बाजार के बगिया में रहने वाला सतीश शर्मा ने अपनी पत्नी निशा शर्मा उर्फ ऊषा (40) की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित को भी हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला परिवारिक कलह के चलते युवक ने यह कदम उठाया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

