home page

भतीजे ने साथियाें संग मिलकर चाचा की गाेली मारकर की हत्या

 | 
भतीजे ने साथियाें संग मिलकर चाचा की गाेली मारकर की हत्या


इटावा, 31 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत नगला जलाल में भतीजे ने अपने साथिथाें के साथ मिलकर चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गए। भागने के दाैरान हत्यारे अपनी बाइक घटनास्थल पर छाेड़ गये।पुलिस ने बाइक काे कब्जे में लिया और शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर आराेपिताें की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक देहात श्रीशचन्द्र ने साेमवार काे बताया कि संजू सिंह ने अपने भाई चरण सिंह की हत्या की तहरीर थाना में दी है।पीडित ने बताया कि रविवार की शाम काे भतीजा अपने साथियाें के साथ मिलने के लिए घर आया था।आराेप है कि बिना कुछ बात विवाद के भतीजे ने उनके भाई चरण सिंह की गाेली मारकर हत्या कर दी। आराेपित मौके पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया ।घायल अवस्था में उनके भाई ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपिताें की तलाश में जुट गई है।

एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत नगला जलाल में 47 वर्षीय युवक चरण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। --------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित सिंह