home page

सहारनपुर में चार करोड़ से ज्यादा की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
सहारनपुर में चार करोड़ से ज्यादा की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


सहारनपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की बेहट थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार करोड़ 10 लाख रुपये की चरस बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) मयंक पाठक ने पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि बेहट थाना प्रभारी त्योहार को देखते हुए वाहनों की चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान गंदेवड अड्डे से चिलकाना रोड जाने वाले रास्ते से दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान तालिब, अमित उर्फ अनित के रूप में हुई है, जो सहारनपुर के ही रहने वाले हैं। इनके पास से 804 ग्राम अवैध स्मैक, दो मोबाइल, एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के पास से बरामद नशीले पदार्थ की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चार करोड़ 10 लाख रुपये है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक