home page

साधु का भेष धारण कर कपड़ा व्यापारी से ठगी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
साधु का भेष धारण कर कपड़ा व्यापारी से ठगी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार


बिजनौर, 03 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद बिजनौर की थाना नगीना पुलिस ने मंगललवार काे साधु के भेष का धारण कर कपड़ा व्यापारी से छलपूर्वक 11,500 रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से ठगी की पूरी धनराशि भी बरामद कर ली है।

उपनिरीक्षक जौगेन्द्र बैंसला ने बताया कि 2 नवंबर को नगीना कस्बे के मोहल्ला मानक चंद निवासी राजेश टंडन ने थाना नगीना में तहरीर देकर बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति साधु का रूप धारण कर उनकी कपड़े की दुकान पर पहुंचे थे। दोनों ने अपनी बातों में उलझाकर छलपूर्वक उनसे 11,500 रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नगीना पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आरोपिताें की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना में प्रकाश में आए दोनों आरोपित पंजाब राज्य में रहने वाले जशन नाथ और सेवानाथ काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से ठगी गई 11,500 रुपये की पूरी धनराशि बरामद की है। पुलिस आराेपिताें के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र